बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर घटना के बाद सुशील मोदी की चुनाव आयोग से बड़ी मांग,EC पूरे मामले का ले संज्ञान और दोषी कर्मियों पर करे कार्रवाई

मुंगेर घटना के बाद सुशील मोदी की चुनाव आयोग से बड़ी मांग,EC पूरे मामले का ले संज्ञान और दोषी कर्मियों पर करे कार्रवाई

PATNA: मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। सोमवार की आधी रात शादीपुर में बड़ी दुर्गा के विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर बल प्रयोग किया। इससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस और लोगों में भिड़ंत हो गई।इस घटना के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है। लोजपा ने वहां की एसपी लिपि सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। 

मुंगेर मसले पर बिहार सरकार पूरे तौर पर बैकफुट पर है। इसके बाद अब डैमेज कंट्रोल की कार्रवाई शुरू हुई। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी सामने आये हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। EC को पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कारवाई करनी चाहिये।

जानिए पूरा मामला

मुंगेर में हुई घटना के बाद जिला प्रशासन पूरे तौर पर कटघरे में हैं। हालांकि डीएम राजेश मीणा और और एसपी लिपि सिंह ने इस घटना पर सफाई देते हुए दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किए। एसपी लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब 20 सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए, एक एसएचओ स्तर के अधिकारी का सिर फट गया।

एसपी ने बताया पथराव के बाद असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी भी की जिसमें एक युवक की मौत हो गई। डीएम राजेश मीणा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। बताया कि सभी मूर्तियों का विसर्जन हो गया है। इधर सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो और कमेंट पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Suggested News