बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी का जन्मदिनः कार्यकर्ताओं-शुभचिंतकों ने बर्थ-डे को बनाया 'खास', सुबह से ही बधाई देने का सिलसिला जारी

सुशील मोदी का जन्मदिनः कार्यकर्ताओं-शुभचिंतकों ने बर्थ-डे को बनाया 'खास', सुबह से ही बधाई देने का सिलसिला जारी

PATNA: बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता व पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का आज जन्मदिन है।इस बार बीजेपी के कद्दावर नेता के बर्थ-डे को खास बनाने की तैयारी थी। सुशील मोदी के समर्थक-शुभचिंतकों ने जन्मदिन पर विशेष तैयारी की थी। पटना के एमएलसी फ्लैट में बर्थडे पार्टी आयोजित की गई। पूर्व डिप्टी सीएम ने केक काटा और लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। जन्म दिन के मौके पर कई मंत्री सुशील मोदी से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

सुशील मोदी का जलवा आज भी बरकरार है। 70 वें जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने बधाई वाले पोस्टर से पटना को पाट दिया था। आज जन्मदिन को एतिहासिक बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ी गई। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता-नेता सुबह से उन्हें बधाई के लिए पहुंच रहे थे। बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन,प्रमोद कुमार समेत कई अन्य मंत्री भी पहुंचे और उन्हें बधाई दी। 

जानकार बताते हैं कि भले ही सुशील मोदी को बिहार की राजनीति से हटाने की कोशिश की गई हो लेकिन आज भी उनके चाहने वाले बड़ी तादाद है। बीजेपी के अंदर और बाहर उनके शुभचिंतकों की कमी नहीं है। ऐसा इसलिए क्यों कि वे बिहार की राजनीति को लंबे समय तक देखा है और आज भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। वे पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े हैं। सरकार में रहते हुए भी उन्होंने अपनी क्षमता का अहसास हर वक्त पर कराया। आज 5 जनवरी को पटना में सुशील मोदी का भव्य जन्मदिन का आयोजन किया गया

 

Suggested News