बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी का ललन सिंह पर पलटवार, कहा आपके 'आका' आपका भी वही दशा करेंगे जो जार्ज,शरद और RCP का किये हैं

सुशील मोदी का ललन सिंह पर पलटवार, कहा आपके 'आका' आपका भी वही दशा करेंगे जो जार्ज,शरद और RCP का किये हैं

NEW DELHI : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भले सीमांचल का दो दिवसीय दौरा कर वापस दिल्ली लौट गए हैं। लेकिन उनके जाने के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमने सामने हो गए हैं। दोनों नेताओं के बीच वार पलटवार का दौरा लगातार जारी है। 


इसी कड़ी में सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने ललन सिंह से पूछा की लालू प्रसाद के खिलाफ चारा घोटाला की जांच CBI से कराने हेतु PIL दाखिल करने और इस घोटाले से जुड़े कागजात सीबीआई को आपने उपलब्ध कराया था या नहीं? IRCTC घोटाले और रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के कागजात तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और CBI को आपने उपलब्ध कराए थे या नहीं?  

मोदी ने कहा की नीतीश कुमार ने आपको पार्टी से क्यों निष्कासित किया था और आप की सदस्यता समाप्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को क्यों पत्र लिखा था?  जेडीयू छोड़ने के बाद आपने कहा था कि नहीं “नीतीश कुमार के पेट में दांत कहां-कहां है मैं जानता हूँ तथा मैं सर्जन हूँ जो एक-एक दांत निकालना जानता हूँ?” जदयू छोड़ते समय आप ने नीतीश कुमार को तानाशाह कहा था या नहीं? आपकी पार्टी 1995 में विधानसभा और 2014 में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ी और मात्र 7 एवं 2 सीटों पर क्यों सिमट गई थी? भागलपुर का चुनाव 2004 में विपरीत परिस्थितियों में 1.25 लाख वोट से जीता और उसी वर्ष रेल मंत्री रहते नीतीश कुमार बाढ़ लोकसभा से क्यों चुनाव हार गए थे? उन्होंने कहा की उपमुख्यमंत्री आप लोगों की कृपा से नहीं बना था। भाजपा के विधायकों की रायशुमारी में 90% विधायकों ने मेरे पक्ष में मत दिया तब मैं उप-मुख्यमंत्री बना था। IRCTC घोटाले में तेजस्वी पर मुकदमे को CBI ने न तो वापस लिया है और न ही केस बंद किया है। 28 सितंबर को अगली सुनवाई का इंतजार कीजिए? 

सुशील कुमार मोदी ने कहा की ललन जी आप दया के पात्र हैं। आप अपराध, भ्रष्टाचार से समझौता कर सकते हैं, हम नहीं। इस कारण आप केंद्र में मंत्री नहीं बन पाए? हमारी सहानुभूति आपके साथ हैं। आपके आका मुख्यमंत्री आपकी वही दशा करेंगे जो जार्ज, शरद, आरसीपी सिंह की है? 2024 में लालू प्रसाद बिहार को जदयू मुक्त करेंगे..... इंतजार कीजिए।

नई दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट 

Suggested News