बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पर सुशील मोदी ने कसा तंज, कहा किसी बहाने टालते रहेंगे तेजस्वी यादव की ताजपोशी

सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पर सुशील मोदी ने कसा तंज, कहा किसी बहाने टालते रहेंगे तेजस्वी यादव की ताजपोशी

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार इसलिए यात्रा पर निकल रहे हैं कि उन्हें तुरंत कुर्सी न छोड़नी पड़े। वे किसी न किसी बहाने 2025 तक तेजस्वी यादव की ताजपोशी टालते रहेंगे। 


मोदी ने कहा कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री के प्रति "शिखंडी, नाइट-वॉचमैन, तानाशाह " जैसे शब्दों का प्रयोग कर पद छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। राजद ने अब तक उनके खिलाफ कोई  कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह के खिलाफ यदि देर से कोई कार्रवाई हुई भी, तो सिर्फ दिखावा होगी। 

मोदी ने कहा कि सुधाकर सिंह की यह बात तर्कसंगत है कि जो राज्य विकसित होने के लिए साधनों की कमी का रोना रोता हो और विशेष राज्य की मांग के लिए केंद्र सरकार के सामने खड़ा हो, उसे अपने मुख्यमंत्री के लिए 300 करोड़ का जेट विमान खरीदने के फैसला नहीं करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह और जगदानंद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के एजेंडे पर ही काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि जगदानंद सिंह ने " बड़ी चीज हासिल करने के लिए छोटी चीजों का त्याग करने " का इशारा नीतीश कुमार के लिए ही किया था। 

Suggested News