बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने ही घर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मरने से आधे घंटे पहले पिता से जतायी थी अनहोनी की आशंका

अपने ही घर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मरने से आधे घंटे पहले पिता से जतायी थी अनहोनी की आशंका

BETIA : लौरिया के मठिया पंचायत के वृति टोला गांव के वार्ड संख्या सात में एक विवाहिता की आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सतन राम के 25 वर्षीय पुत्र विन्धयाचल राम की 22 वर्षीय पत्नी लाल चुनी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

मृतका लाल चुनी देवी के पिता चोकट राम ने बताया कि मैं अपने पुत्री लाल चुनी देवी के शादी वर्ष 2016 के मार्च महीने में घोघा में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में किए थे। सोमवार की सुबह करीबसाढ़े दस बजे मेरी बेटी फोन पर बताई कि पति मुझे मार पीट कर रहा है। आप आइए मुझे बुलाकर घर ले चलिए। फोन से ही हम उसे बताए कि हम आ रहे है। फिर दुबारा साढ़े ग्यारह बजे फोन आया कि लाल चुनी देवी अब इस दुनिया मे नही है। 

करीब चार बजे शाम को जब हम लोग बेटी लाल चुनी देवी के घर बिरति मठिया आए तो देखा कि आंगन में लाल चुनी देवी मृत अवस्था मे पड़ी हुई थी। इस बात की जानकारी स्थानीय थाना को करीब साढ़े चार बजे शाम को दी। सूचना पर पहुची लौरिया पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर रही है। 

वहीं इस संबंध में लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू पर सूक्ष्मता से जांच कर रही हैं।

Suggested News