बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

T20 वर्ल्ड कप: आज रात खुल जाएंगे सारे पत्ते, हो जाएगी आधिकारिक पुष्टि, होगा भारतीय टीम का ऐलान, जानें संभावित सूची....

T20 वर्ल्ड कप: आज रात खुल जाएंगे सारे पत्ते, हो जाएगी आधिकारिक पुष्टि, होगा भारतीय टीम का ऐलान, जानें संभावित सूची....

N4N DESK: क्रिकेट हमारे देश में केवल खेल नहीं है, बल्कि धर्म के तौर पर माना जाता है। हमारे देशवासी भले ही विभिन्न मुद्दों पर भिन्न-भिन्न विचारधारा रखते हों, मगर क्रिकेट में कुछ ऐसा जादू है, जो उन्हें एकमत होने पर मजबूर कर देता है। उसपर भी जब बात वर्ल्ड कप की हो तो देशभर के लोग टीवी के आगे चिपक-से जाते हैं। सभी को इंतजार आज रात का है, जब आधिकारिक रूप से टीम का ऐलान किया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट T20 वर्ल्ड कप 2021 का ऐलान आज रात 9 बजे मुंबई में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज़ के जरिये जानकारी दी है कि आज रात 9 बजे भारतीय टीम का ऐलान हो जायेगा। आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से अरब देश के ओमान में होने जा रहा है। इसके साथ ही फाइनल मैच का आयोजन 14 नवंबर को होगा। भारतीय टीम का पहला मैच ही पाकिस्तान के साथ होने जा रहा है। बीसीसीआई भारतीयों की रग-रग से वाकिफ है, इसलिए पहला मैच ही भारत-पाकिस्तान के बीच रख दिया, जिससे माहौल में रोमांच बरकरार रहे। 

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम में 10 खिलाडियों की जगह बिलकुल पक्की मानी जा रही है। इनमें विराट कोहली केएल राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. स्पिनर को लेकर सेलेक्टरों के बीच अब भी चर्चा की जा रही है। राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। युज्वेंद्र चहल के बैकअप के तौर पर राहुल चहर को मौका दिया जा सकता है। वहीं ईशान किशन, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर को बैकअप के तौर पर टीम के साथ रखे जाने कि संभावना है। 

भारतीय टीम 24 अक्टूबर को अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी। टीम का दूसरा मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 3 नवंबर को अफगानिस्तान से होगा। टीम इंडिया 5 नवंबर को सुपर 12 में क्वालिफाई करने वाली टीम (बी-1) से भिड़ेगी। पहले राउंड के ग्रुप A में नामीबिया, आयरलैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड हैं. वहीं ग्रुप B में मेजबान ओमान, स्‍कॉटलैंड,पीएनजी और बांग्‍लादेश की टीम हैं।

Suggested News