बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वापस ले लो नगर निगम का दर्जा : कटिहार की खस्ताहाल पर राजद ने कहा - इससे बेहतर नगर परिषद था, विकास के नाम पर इतना टैक्स नहीं देना पड़ता

वापस ले लो नगर निगम का दर्जा : कटिहार की खस्ताहाल पर राजद ने कहा - इससे बेहतर नगर परिषद था, विकास के नाम पर इतना टैक्स नहीं देना पड़ता

KATIHAR :  बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तार किशोर प्रसाद के गृह जिला से राजद ने अनोखा मांग उठाते हुए,नगर निगम के दर्जा वापस कर कटिहार को एक बार फिर से नगर परिषद बनाने की मांग कर रहे हैं, इसे लेकर राजद के प्रतिनिधिमंडल राजद नेता समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा। 

  राजद नेता ने कहा कि भाजपा और जदयू सरकार में 15 मार्च 2009 को कटिहार नगर परिषद को अपडेट करते हुए नगर निगम का दर्जा दिया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद शहर के लिए विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे। लेकिन यह सिर्फ नाम बदलने तक सिमित रहा। शहर की हालत पहले से भी ज्यादा खराब होती चली गई। जगह जगह जलजमाव की स्थिति पूरे साल नजर आती है। ऐसे में इसे नगर निगम कहना कहीं से भी सही नहीं लगता है।

राजद नेताओं का कहना है कि  जिसे लेकर लोग विकास के उम्मीद में यहां को लो भारी भरकम टैक्स भी भरते है लेकिन तब से लेकर अब तक सुविधा के नाम पर अपग्रेड करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। इसलिए हमारी मांग है कि कटिहार के नगर निगम के दर्जा वापस कर पुनः नगर परिषद के दर्जा वापस लौटा दिया जाए। ताकि लोगों को यह भ्रम खत्म हो जाए कि वह नगर निगम में रहते हैं।

Suggested News