टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू इस दिन लेंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

 टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू इस दिन लेंगे आंध्र प्रदेश के

PATNA: नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का शपथ लेंगे। आज शाम 7.15 बजे नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे।  इसी बीच आंध्र प्रदेश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू 12 जून को तीसरी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे।

जानकारी अनुसार नायडू गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में सीएम पद की गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 12 जून को सुबह 11.27 बजे होगा। फिलहाल नायडू  दिल्ली में पीएम शपथ समारोह के लिए मौजूद हैं। रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।   

वहीं जानकारी अनुसार चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा एनडीए के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। नायडू पहली बार लगभग 30 साल पहले 1995 में मुख्यमंत्री बने थे और 2004 तक इस पद पर रहे।

Nsmch
NIHER

साल 2004 में वह चुनाव हार ये थे और उनकी जगह वाई एस राजशेखर रेड्डी मुख्यमंत्री बने। एक दशक के बाद और संयुक्त राज्य को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विभाजित करने के बाद, नायडू 2014 में नवगठित राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। हालांकि, वह 2019 में वह चुनाव हार गये और उनके स्थान पर वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बने। वह पांच साल के अंतराल के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।