बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षक नेता आनंद पुष्कर ने 1.20 लाख शिक्षको को नियुक्ति पत्र देने का किया स्वागत, कहा बिहार सरकार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

शिक्षक नेता आनंद पुष्कर ने 1.20 लाख शिक्षको को नियुक्ति पत्र देने का किया स्वागत, कहा बिहार सरकार ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

PATNA : शिक्षक नेता और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने बिहार में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि आज बिहार सरकार ने 120386 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर विश्व में रिकॉर्ड कायम किया है। 

उन्होंने कहा की इतनी बड़ी संख्या में शिक्षको की बहाली नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार की क्रियाकलापों को दर्शाता है। नीतीश कुमार ने इस वर्ष  10 अप्रैल को कैबिनेट के द्वारा इस आशय का निर्णय लिया था। मात्र छः माह के भीतर ही सारी प्रक्रिया पूरी करे नियुक्ति पत्र दे दिया गया। यह शिक्षा के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। कहा की बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

आनंद पुष्कर ने यह भी कहा की बिहार में सारी चर्चा शिक्षक की नियुक्ति को लेकर हो रही है। यह मुख्यधारा का सवाल है। देश में और कहीं शिक्षक की नियुक्ति को लेकर इस तरह विचार - विमर्श नहीं हो रहा है। सरकार शिक्षको के बाकी पदों पर भी शीघ्र बहाली करेगी। इससे शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार होगा।

Suggested News