बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के पालीगंज में इस दिन होगा शिक्षक संघ का चुनाव, अध्यक्ष और सचिव सहित सभी पदों के दावेदारों में छिड़ा पोस्टर जंग

पटना के पालीगंज में इस दिन होगा शिक्षक संघ का चुनाव, अध्यक्ष और सचिव सहित सभी पदों के दावेदारों में छिड़ा पोस्टर जंग

PALIGANJ: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देश और देखरेख में आगामी 8 अक्टूबर को होने वाला पटना जिले के पालीगंज प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की चुनाव की बिगुल फूंक गई है। संघ की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाअध्यक्ष समेत संघ के लिए अन्य पदों के लिए दावेदारी के साथ संघ पर मजबूत पकड़ और कब्जे के लिए जंग छिड़ चुकी है। जानकारी अनुसार बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिव विमल कुमार वर्मा ने बताया कि संघ की नियमित प्रक्रिया के तहत बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के दिशा निर्देशों के अनुसार आगामी 8 अक्टूबर को चुनाव की तारीख तय हुई। जिसमें संघ के पटना जिला के नोडल पदाधिारियों की टीम के मौजूदगी में निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए सभी जरूरी एवं आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई।

यह चुनाव पालीगंज अनुमंडल बजार स्थित राजकीय मदनधारी सिंह उच्च विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिसकी देखरेख एवं प्रवेक्षक के रूप में प्रतिनुक्त पालीगंज के सबसे बुजुर्ग पूर्व शिक्षक एवं संघ की अध्यक्षता कर चुके जुदगी सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न कराई जाएगी। वहीं पालीगंज प्रखंड अध्यक्ष पद एवं सचिव पद के उम्मीदवार के तौर पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की तस्वीरे सामने आने शुरू हो गए हैं। यहां दो गुटों ने अभी तक अपनी मजबूत दावेदारी पेश किया है। जिसकी पोस्टर बैनर की जंग छिड़ चुकी है। दोनों गुटों द्वारा आपने पक्ष में गोलबंदी करते हुए जोर शोर से प्रचार प्रसार अभियान शुरू कर दिया है। सभी ने अपने- अपने दावे ठोकते हुए पोस्टरों -बैनरों पर अच्छे अच्छे संदेश और स्लोगन छपवा कर स्कूलों में लगवाने शुरू कर दिए हैं।

साथ ही सोशल मीडिया पर भी पोस्टर जंग छिड़ चुकी है। सभी अपने अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने और स्कूलों की विकास की दावे कर रहे हैं । बैनर - पोस्टरों पर  स्लोगनों में लिखा है  "आप दे हमारा साथ सब जगह होगी स्कूलों में विकास। आप रखे हम पर विश्वास, हर समस्या का होगा समाधान।" तो वहीं दूसरे में लिखा है "सबका साथ, सबका विश्वास, और सबका विकास। जैसे लिखे नारे और स्लोगन से अपने- अपने पक्ष में शिक्षक वोटरों को लुभाने की कोशिश हो रही है। चौक चौराहे पर हो या स्कूलों में जाकर या घर घर जाकर सघन प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।

 वहीं एक गुट के लिए पालीगंज प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए शशि कुमार तो सचिव पद के उम्मीदवार के तौर मिथलेश कुमार की नाम सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरे गुट से अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार सुधीर कुमार तो सचिव पद के लिए हर्षवर्धन शर्मा को नाम अभी तक सामने आते हुए दिखाई दे रहा है। दोनों गुटों में संघ पर मजबूत पकड़ और कब्जे के लिए लड़ाई छिड़ चुकी है। आने वाले 8 अक्टूबर को ही उसके परिणाम सामने आएंगे। इस जंग में कौन बाजी मारता है यह परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

Suggested News