बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षक होंगे सम्मानितः राष्ट्रपति करेंगे देश के भविष्य के निर्माता का सम्मान, देशभर से 44 खास लोगों का किया गया चयन

शिक्षक होंगे सम्मानितः राष्ट्रपति करेंगे देश के भविष्य के निर्माता का सम्मान, देशभर से 44 खास लोगों का किया गया चयन

DESK: छात्र का जीवन बनाने में शिक्षक का अहम योगदान होता है और उसी योगदान को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष शिक्षकों को अवार्ड दिया जाता है। भारत के शिक्षा मंत्रालय ने इस वर्ष नेशनल टीचर अवार्ड -2021 के लिए सेलेक्ट हुए टीचर्स का लिस्ट जारी कर दिया है। इस साल पूरे देश से कुल 44 टीचर को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। सभी टीचर्स को 5 सितम्बर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जायेगा। अवार्ड के लिए शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय चयन समिति/केंद्रीय पुरस्कार समिति द्वारा किया जाता है। 

चयन करने का वर्गीकरण:-

  • प्रमुख तौर पर राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा संचालित स्कूल।
  • स्थानीय निकायों द्वारा संचालित स्कूल, राज्य सरकार और यूटी प्रशासन द्वारा सहायता प्राप्त स्कूल।
  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा संचालित केंद्र सरकार के स्कूल यानी केंद्रीय विद्यालय।
  • जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी),रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा संचालित सैनिक स्कूल।
  • परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (एईएस) द्वारा संचालित स्कूल और एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल।
  • एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेटर्स, एजुकेशनल इंस्पेक्टर और किसी भी संस्थान में ट्रेनिंग देने वाले शिक्षक इस अवार्ड के पात्र नहीं है।
  • शिक्षक और स्कूल के प्रधानाचार्य बच्चों के ट्यूशन में शामिल नहीं हो सकते है।
  • नियमित तौर पर जाने वाले शिक्षक और स्कूल के हेड ही बस इस अवार्ड के पात्र है।
  • संविन्दताम्क शिक्षक और शिक्षा मित्र शिक्षक इसके लिए योग्य नहीं है।

देशभर से कुल 44 शिक्षकों का हुआ चयन

इस साल नेशनल टीचर अवॉर्ड- 2021 के लिए सिलेक्ट हुए टीचर्स में से दो उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं अन्य राज्यों में जैसे की महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, गुजरात और राजस्थान से शामिल हैं। इस साल पुरस्कार पाने वालों में नौ महिला शिक्षक भी हैं। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर,मिजोरम, त्रिपुरा,झारखंड, केरल,तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी राज्य के टीचर्स भी शामिल हैं।

1 जून से 10 जुलाई रजिस्ट्रेशन हुआ रजिस्ट्रेशन

नेशनल टीचर अवॉर्ड- 2021 के लिए 1 जून से 10 जुलाई रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी थी। इसके बाद एक जजों के दल ने 10 अगस्त को टीचर्स के साथ इंटरव्यू के जरिए पुरस्कार विजेताओं का चयन किया और उन्हें 5 सितम्बर को सम्मानित किया जायेगा।

Suggested News