बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नवादा में तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

NAWADA : जिले के थाली थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक किशोर की पहचान थाली बाजार निवासी विनोद साहू की पुत्र अमन कुमार के रूप में किया गया है। 

बताया जा रहा है कि बुधवारा गांव में यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान तालाब में नहाने के क्रम में बालक डूब गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। 

घटना के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क जाम कर मुआवजा की मांग की गई। जहां प्रमुख पति गोरे लाल यादव के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम को हटाया। जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों से बातचीत हुई है। सोमवार को परिवार को जो आर्थिक मुआवजा है उसे दिया जाएगा। प्रमुख पति की बेहतर पहल के कारण ही आक्रोशित लोग उनकी बातों को मान गए और सड़क जाम हटा दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया हैं।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News