बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कार्तिक पूर्णिमा पर सोन नदी में स्नान करने गए किशोर की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कार्तिक पूर्णिमा पर सोन नदी में स्नान करने गए किशोर की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ दाउदनगर में सोन नदी के महादेवा घाट में नहाने के दौरान डूबकर एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की सुबह की बतायी जाती है। मृतक लक्ष्मण कुमार दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 13 सत्संग नगर निवासी रामनाथ प्रसाद का पुत्र बताया जाता है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है की लक्ष्मण कुमार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए सोन नदी में गया था।. महादेवां घाट के पास स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब कर उसकी मौत हो गयी। घटना के करीब ढाई घंटे बाद गोताखोरों की मदद से उसके शव को नदी से बाहर निकाला गया।  

घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गयी। जिसके बाद करीब डेढ़ दर्जन से अधिक संख्या में गोताखोरों को लगा कर मृतक के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 


Suggested News