भगवान शिव की भक्ति के रंग में रंगे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जलाभिषेक करते हुए कही बड़ी बात

भगवान शिव की भक्ति के रंग में रंगे लालू यादव के बड़े बेटे ते

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की आस्था सभी देवी देवताओं के प्रति है। नवरात्रि में वह मां की भक्ति में लीन रहते हैं तो कृष्ण जन्माष्टमी में वो भगवान कृष्ण के रुप में देखते हैं। तो वहीं सावन और शिवरात्रि में वह भोलेनाथ का रूप धारण कर फोटो भी जारी करते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर तेजप्रताप यादव ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की भक्ति करते नजर आएं हैं। उन्होंने भगवान शिव की जलाभिषेक करते हुए फोटो अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 

दरअसल, आज पूरे देश में धूम-धाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। शिवालयों में सुबह से ही बाबा के भक्ति उनके दर्शन के लिए लंबी कतार लगाए हुए हैं। शिव मंदिरों में बाबा के भक्तों की जनसैलाब उमड़ी हुई है। वहीं हर हर महादेव के जयकारे से आज पूरा देश गुंज रहा है। आम से लेकर खास तक महादेव की भक्ति में लीन हैं। कई शिव मंदिरों से भगवान शिव का बारात भी निकाला गया है। भगवान शिव की झाकियां जगह जगह से निकाली जा रही है।

इसी कड़ी में लालू यादव के बड़े बेटे ने भी भगवान शिव की आराधना की है। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए तस्वीर अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। साथ ही महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, कि, "शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म हैं शिव शक्ति है, शिव भक्ति है। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं"। 'हर-हर महादेव'

बता दें कि, तेज प्रताप यादव अपनी ईश्वर भक्ति के लिए जाने जाते हैं। भगवान कृष्ण में उनकी अटूट आस्था है। अक्सर वह वृंदावन चले जाते हैं और कई दिनों तक वहीं रहते हैं। तेज प्रताप भगवान कृष्ण को प्रिय बांसूरी भी मन से बजाते हैं। उनकी आस्था सभी देवों के प्रति है। सावन और शिवरात्रि में वह भोलेनाथ का रूप धारण कर फोटो भी जारी करते हैं। वहीं नवरात्रा में वह मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहते हैं।