बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह के इस्तीफे के बाद तेजस्वी ने दी बधाई, सीएम नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात, बताया महागठबंधन का भविष्य

ललन सिंह के इस्तीफे के बाद तेजस्वी ने दी बधाई, सीएम नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात, बताया महागठबंधन का भविष्य

PATNA: बिहार में सियासी हलचल तेज है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। सभी नेता ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर बयान दे रहे हैं। मालूम हो कि, दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं इस बैठक में ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। वहीं इसे लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। 

तेजस्वी यादव ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, नीतीश कुमार पहले भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और एक बार फिर वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं उसके लिए उनको बधाई। यह बहुत अच्छी बात है उनको शुभकामनाएं। तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम लोग एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। इंडी गंठबंधन और महागठबंधन एक साथ मिलकर काम करेगी।  

वहीं बीजेपी के द्वारा लगातार बोला जा रहा है कि जल्द ही बिहार की सरकार गिरने वाली है और जदयू-राजद ने फूट पड़ने वाली है। जिसे लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, बीजेपी के लोगों को क्या लगता है, उनको लगने दीजिए। उन लोगों को जनता और काम से कोई मतलब है ही नहीं, इस तरह के मामलों में कूद कूद कर काल्पनिक बयान देते रहते हैं। तो हम उनके बयान को क्यों जस्टिफाई करें। उन बातोंपर बयान क्यों दें। भाजपा वालों का तो हाथ पैर फुला हुआ है यह देखकर की कैसे राज्य में महागठबंधन की सरकार मिलकर काम कर रही है। कैसे अपने हर एजेंडे को पूरा कर रही है। इसलिए भाजपा वालों के बयानों पर क्या ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि, महा गठबंधन का वोट बैंक ही देख लीजिए, कितना ज्यादा है। इस बार पहली बार महागठबंधन लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है और उसकी बड़ी जीत भी होगी। 

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि,  कुशवाहा जी समझदारी बढ़ गई है। उनके प्रति हमारा सम्मान बहुत है। हम चाहते हैं कि वह आगे बढ़े लेकिन किस्मत ही उनका साथ नहीं दे रही है। या फिर उनका फैसला ही गलत हो रहा है। या वही खूद को कही ढकेल दे रहे हैं। हम लोग तो उनके शुभचिंतक है हीं।  

Suggested News