बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी ने अमित शाह को कहा धन्यवाद, कहा – वह बार-बार बिहार आते रहें, मेरे लिए फायदेमंद

तेजस्वी ने अमित शाह को कहा धन्यवाद, कहा – वह बार-बार बिहार आते रहें, मेरे लिए फायदेमंद

PATNA : देश के गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इतना पसंद आ गया है कि उन्होंने मीडिया के सामने उन्हें धन्यवाद किया है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह जितनी बार बिहार आते हैं, मुझे उसका फायदा होता है। इसलिए मैं चाहूंगा कि वह बार-बार बिहार आएं।

दरअसल, तेजस्वी यादव जातीय गणना को लेकर पूछे गए सवालों पर जवाब दे रहे थे। तेजस्वी ने कहा कि गृह मंत्री कभी कहते हैं कि बिहार में अति पिछड़ों की संख्या बढ़ गई, कभी कहते हैं कम कर दी गई। वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कहना क्या है। जहां तक उनके आरोपों का सवाल है तो वह किस आधार पर ऐसा कह रहे हैं, पहले उसका प्रमाण दें।

हमारे पास प्रूफ है, उनके पास क्या है

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जातियों की स्थिति क्या है। उनकी संख्या कितनी है हमारे पास इसका प्रूफ है, गृह मंत्री बताएं कि उनके पास क्या प्रूफ है। जहां तक यादवों और मुस्लिमों की संख्या अधिक होने का आरोप है, तो मुख्यमंत्री खुद भूमिहार जाति से आते हैं। अगर संख्या बढ़ानी होती तो मुख्यमंत्री भूमिहारों की संख्या ही क्यों नहीं बढ़ा देते। सच्चाई यह है कि अब उनके पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए इस तरह के आरोप लगाते रहते हैं, जिसका उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।

शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी पर बोले

इस दौरान शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोपों को एक बार फिर से नकार दिया। उन्होंने कहा इस तरह के आरोपों में किसी प्रकार का दम नहीं है। हमलोगों ने पहले भी कहा था कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। इस तरह के आरोप उनकी हताशा को दिखा रही है।

जदयू ने भी मांगा सबूत

जातीय गणना की रिपोर्ट पर विधानसभा प्रभारी और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अमित शाह पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री किस आधार पर बिहार के जातीय गणना की रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं। उनके क्या प्रमाण है कि जो रिपोर्ट हमलोगों ने तैयार की है, वह गलत है और उसमें खास जातियों को फायदा पहुंचाया गया है।

Suggested News