बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी ने CM के जनता दरबार को बताया सिर्फ नौटंकी, सुधीर कुमार के आरोपों से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री जी

तेजस्वी ने CM के जनता दरबार को बताया सिर्फ नौटंकी, सुधीर कुमार के आरोपों से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री जी

PATNA : एक तरफ प्रदेश के मुखिया लोगों की समस्या सुनने के लिए जनता दरबार लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर सवाल उठा दिए हैं। तेजस्वी ने कहा कि जिलों से पांच शिकायतकर्ता के साथ एक दर्जन अधिकारी आ रहे हैं उनके रहने का खर्चा कहां से आ रहा है। यह सिर्फ दिखावा है, जो लोग वास्तविक रूप से परेशान हैं, उनकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है। उनके पास रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नीतीश कुमार के जनता दरबार के नाम पर सिर्फ नौटंकी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री ने जनता को ठगने का काम किया है। उनके अच्छे दिन तो नहीं आए, लेकिन बुरे दिन जरुर आ गए। आज कोरोना काल में लोग बेरोजगार हो गए है, रोजगार का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा उन लोगों को मंहगाई नजर नहीं आती है। 19 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी, लेकिन जब रोजगार मांगने जाते हैं तो उन्हें लाठियों से पीटा जाता है। 


पेट्रोल की कीमतों पर भड़के तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ती थी तो बताया जाता था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है, इसलिए रेट बढ़ाए गए हैं। लेकिन आज स्थिति है हर दिन कच्चे तेल की कीमत में गिरावट हो रही है, वहीं यहां रेट हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। हमारे पड़ोसी देशों में आधी कीमतों पर तेल उपलब्ध है, जबकि यहां सौ रुपए में तेल बेचा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने खेती का जिक्र करते हुए आज मंहगाई के कारण किसानों को सस्ते बीज भी नहीं मिल रही है। एमएसपी की कीमतें भी कब पड़ने लगी है।

सुधीर कुमार के आरोपों से क्यों भाग रहे हैं सीएम

तेजस्वी यादव ने सुधीर कुमार के मुददे पर कहा कि उन्हें किस बात का डर है, अगर उनके पास साक्ष्य है, तभी वह शिकायत लेकर गए थे। क्या कारण है कि सारे आरोप सीएम पर ही लगते हैं। कभी बीजेपी वाले आरोप लगाते हैं, कभी एक आईएएस उनके खिलाफ आवाज उठाता है। अगर कोई मामला नहीं है तो जांच से क्यों डर रहे हैं मुख्यमंत्री जी, मेरे खिलाफ चुनाव के दौरान हत्या के आरोप लगे, मैंने तो साफ कहा था कि इसकी जांच कराई जाए। अब सीएम खुद जांच से बच रहे हैं। 

Suggested News