बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ममता की रैली में गरजे तेजस्वी, बिहार में करेके बा, लड़ेके बा, जितेके बा…

ममता की रैली में गरजे तेजस्वी,  बिहार में  करेके बा, लड़ेके बा, जितेके बा…

KOLKATA : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोलकाता में आयोजित रैली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा- बंगाल में कहते हैं 'करबो लड़बो जीतबो रे' और बिहार में ' करेके बा, लड़ेके बा, जितेके बा' इसी जज्बे की बदौलत केन्द्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की राजनीति दिखावटी,बनावटी,मिलावटी और सजावटी है। इनसे बच के रहने की जरूरत है।

यूनाइटेड इंडिया रैली  को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा -मुझे आने में देर हुई क्योंकि मोदी जी और अमित शाह जी कृपा थी। अगर आप उनसे हाथ मिला लो तो आप राजा हरिश्चंद्र हैं, अगर आपने खिलाफ बोला तो फिर CBI और ED आपके पीछे लग जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चौकीदार अपना काम सही से नहीं करेगा, चोरी करेगा तो थानेदार उसको सजा जरूर देगा। थानेदार देश की जनता है। उन्होंने कहा कि हम लोग अलग-अलग दल हैं, अलग-अलग भाषा वाले हैं क्योंकि हमारी अनेकता में ही एकता है। विपक्ष की अनेकता ही उसकी शक्ति बनेगी। हम डराने-धमकाने की रणनीति से नहीं डरते। हमें देश को बचाना है और हम बचाएंगे।


Suggested News