बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने बिहार को बर्बाद कर दिया, किसानों को मजदूर बना दिया गया- तेजस्वी

CM नीतीश ने बिहार को बर्बाद कर दिया, किसानों को मजदूर बना दिया गया- तेजस्वी

पटनाः नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके सीएम नीतीश को घेरा। राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर सीधाी अटैक किया। किसान कानून की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को रिगलाइज्ड करना होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 सालों में सीएम नीतीश ने बिहार को बर्बाद कर दिया। किसानों को मजदूर और भिखारी बना दिया।

सीएम नीतीश चुप क्यों?

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि नौजवानों को बेरोजगार बना दिया. आज बिहार के सरकारी शिक्षकों की क्या स्थिति है,यह किसी से छुपी हुई नहीं है।किसान आंदोलन पर चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इतने दिनों से आंदोलन चल रहा है फिर भी बिहार के मुख्यमंत्री या देश के प्रधानमंत्री ने मुंह से एक शब्द नहीं निकाले.  

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की मजबूती को लेकर राजद पूरी तरह से खड़ी है। आज हमारे नेता-कार्यकर्ता सभी जिलों में किसान गोष्ठी कर रहे हैं। हम लगातार किसानों के साथ खड़े हैं,जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तब तक राजद साथ खड़ी है।


Suggested News