बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनविश्वास यात्रा के तहत आज रोहतास पहुंचेंगे तेजस्वी यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित, लोकसभा चुनाव में सरकार को घेरने की कर रहे पूरी कोशिश

जनविश्वास यात्रा के तहत आज रोहतास पहुंचेंगे तेजस्वी यादव, जनसभा को करेंगे संबोधित, लोकसभा चुनाव में सरकार को घेरने की कर रहे पूरी कोशिश

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर हैं। तेजस्वी की यात्रा का आज चौथा दिन है। आज उनकी यात्रा बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में होगी। तेजस्वी यादव ने 20 फरवरी को अपनी जनविश्वास यात्रा मुजफ्फरपुर से शुरू की थी। इसके तहत वह सूबे के सभी जिलों में भ्रमण कर रहे हैं। तेजस्वी यादव की यात्रा अब तक नौ जिलों में हो चुकी है। तेजस्वी यादव हर जिले में सभा को संबोधित कर रहे हैं। जनता के बीच वह अपने 17 महीने के कामों को रख रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर भी जोरदार निशाना साध रहे हैं। बीते दिन सीवान में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने सीएम को बुर्जुग बताते हुए कहा था कि सीएम नीतीश से अब बिहार नहीं चलने वाला है। 

रोहतास में जनसभा को करेंगे संबोधित

वहीं आज चौथे दिन तेजस्वी यादव की यात्रा बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में होगी। रोहतास में तेजस्वी सभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार तेजस्वी दिनारा के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी पूरी तैयारियां कर ली गई है। तेजस्वी की जनविश्वास यात्रा को लेकर जिला प्रशासन भी एक्टिव मोड पर है। शुक्रवार की दोपहर में बलदेव उच्च विद्यालय, दिनारा के मैदान में तेजस्वी यदाव जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को लेकर उच्च विद्यालय के मैदान में गुरुवार को दिनभर गहमा-गहमी रही। मंच से लेकर सुरक्षा तक के इंतजाम किए गए हैं। 

3 मार्च को पटना में रैली 

मालूम हो कि, तेजस्वी यादव की यात्रा 1 मार्च को खत्म होने वाली है। वहीं 3 मार्च को तेजस्वी यादव गांधी मैदान में बड़ी रैली करने वाले हैं। जनविश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी जनता से पटना आने की अपील कर रहे हैं। वह आमजन को पटना में अपनी महा रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। तेजस्वी यादव ने बीते दिन सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पटना से ही सत्ता पक्ष का पतन शुरू होगा। पटना में 3 मार्च को तेजस्वी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मंच साझा कर सकते हैं। 

कल चार जिलों में करेंगे यात्रा

24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया व मधेपुरा 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय,28 फरवरी को कटिहार, भागलपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि 29 फरवरी को 11 बजे दिन में राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में और 2 बजे दिन में शाहजंगी मेला मैदान नाथनगर,भागलपुर में जनसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम बांका में करेंगे। फिर, 1 मार्च को 11 बजे दिन में चिरैया मोड़, बांका , 1.30 बजे दिन में श्रीकृष्ण स्टेडियम मैदान, जमुई और 4.30 बजे लखीसराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद पटना वापस लौट जाएंगे।

Suggested News