बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी ने ब्रेक किया दुर्भाग्यपूर्ण ब्रेकिंग न्यूज़, कहा-CM नीतीश ने हाथ उठा कर दिया सरेंडर,कह रहे हड़प्पा काल में भी होते थे अपराध

तेजस्वी ने ब्रेक किया दुर्भाग्यपूर्ण ब्रेकिंग न्यूज़, कहा-CM नीतीश ने हाथ उठा कर दिया सरेंडर,कह रहे हड़प्पा काल में भी होते थे अपराध

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे जाने पर गुस्से में लाल हो गए। उन्होंने कहा यह फालतू बात है। जरा पहले के बारे और आज की तुलना कर लीजिए तब बोलिये। सीएम दीघा-आर ब्लॉक के बीच नए बने अटल पथ के उद्धाटन के मौके पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उसी समय जब संवादाताओं ने उनसे सवाल दागा कि क्या बिहार में सुशासन समाप्त हो गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री आपे से बाहर हो गए और कहने लगे कि यह फालतू बात है।इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध बता कर तो होता नहीं है। सीएम नीतीश के अपराध और अपराधी पर एक तरह से सरेंडर किये जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों को सलाह बड़ी सलाह दी है। तेजस्वी यादव ने इसी के साथ दुर्भाग्यपूर्ण ब्रेकिंग न्यूज भी सुनाया है।

जानिए तेजस्वी का दुर्भाग्यपूर्ण ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ उठा अपराधियों के सामने किया सरेंडर। कहा, “कोई नहीं रोक सकता अपराध!” हड़प्पा काल में भी होते थे अपराध। ज़रा तुलना कर लीजिए। उल्टा पत्रकारों से पूछ रहे है क्या आपको पता है कौन है अपराधी और वो क्यों करते है अपराध?

बिहार के लोगों को किया सावधान

तेजस्वी यादव ने जनहित में कहा है कि कृपया आप सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलिए। बिहार की अनैतिक असमर्थ सरकार में विधि व्यवस्था समाप्त है। सत्ता संरक्षित अपराधी कभी भी कहीं भी तांडव कर, किसी को भी लूट, अपहरण कर, गोली मार देते है। बलात्कारी सरेआम माँ, बहन, बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे है।

अब मुख्यमंत्री की कोई नहीं सुन रहा

 तेजस्वी आगे कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी से बिहार संभल नहीं रहा। अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे क्योंकि RCP टैक्स योजना के तहत उनका पदस्थापन होता है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फ़ोन नहीं उठाते। भ्रष्टाचार चरम पर है और कुर्सीवादी सिद्धांतहीन जोड़-तोड़ की सरकार अपना-अपना हिस्सा बाँट गहरी निंद्रा में है।



Suggested News