बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका,प्रदेश अध्यक्ष को ही राजद में कराया शामिल

तेजस्वी यादव ने उपेन्द्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका,प्रदेश अध्यक्ष को ही राजद में कराया शामिल

PATNA: रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से अपनी ताकत दिखा दी है। तेजस्वी यादव ने इस बार कुशवाहा की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही अपनी पार्टी में मिला लिया है।उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने कुशवाहा को झटका देते हुए आरजेडी का दामन थाम लिया है. भूदेव चौधरी को आरजेडी की सदस्यता दिला दी गई है. तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर भूदेव चौधरी को पार्टी में शामिल कराया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे।

बिहार में दल बदल का सिलसिला जारी

बता दें कि, बिहार में लगातार दल बदलने का सिलसिला जारी है। अब तक आरएलएसपी के कई दूसरे नेता भी पार्टी छोड़कर राजद का दामन थाम चुके हैं। राजद के भी कई विधायक और नेता पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो चुके हैं।

उपेन्द्र कुशवाहा का राजद से मोह भंग होने के बाद तेजस्वी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को अपनी पार्टी में शामिल करा बड़ा झटका दिया है।भूदेव चौधरी 2019 के लोक सभा चुनाव में रालोसपा के जमुई से प्रत्याशी थे,लेकिन चिराग पासवान के हाथों करारी हार हुई थी।कुशवाहा ने भूदेव चौधरी को दूबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।लेकिन चुनाव से ठीक पहले कुशवाहा को बड़ा झटका देते हुए उन्होंने राजद का दामन थाम लिया।

एनडीए में जाने की जुगत में कुशवाहा

जानकारी के अनुसार उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए से जाने का मन बनाया है।एनडीए के भीतर बातचीत चल रही है।हालांकि दिल्ली से आज पटना पहुंचे कुशवाहा ने कहा था कि,भाजपा और जेडीयू नेताओं से अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है।

Suggested News