बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संतुलन बिगड़ने के टेंपो पलटा, हादसे में पिकनिक मनाने जा रहे एक युवक की हुई मौत, एक गंभीर रूप से चोटिल

संतुलन बिगड़ने के टेंपो पलटा, हादसे में पिकनिक मनाने जा रहे एक युवक की हुई मौत, एक गंभीर रूप से चोटिल

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जवाहर चौक के निकट तेज रफ्तार टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई,  जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 15 वर्षीय अनीश कुमार मलिकपुर का रहने वाला बताया गया है जबकि राजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक टेंपो पर पांच युवक बैठकर रुस्तमपुर घाट पर जा रहा था। सभी को रुस्तमपुर घाट से राजगीर के लिए जाना था। इसी दौरान जवाहर चौक के निकट तेज रफ्तार टेंपो रोड किनारे पलट गया। जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर भर्ती कराया डॉक्टर ने एक को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डाक्टर ने बालक को मृत्यु घोषित कर दिया।  

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए और लोगों ने टेंपो को जप्त कर लिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने रुस्तमपुर आपी की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रुस्तमपुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक छात्र इंटर में पढ़ रहा था।

Suggested News