बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : खाना बनाने के दौरान धू-धूकर जला दस चक्का टेलर, लाखों की सम्पत्ति को पहुंचा नुकसान

BIHAR NEWS : खाना बनाने के दौरान धू-धूकर जला दस चक्का टेलर, लाखों की सम्पत्ति को पहुंचा नुकसान

GAYA : जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बिहार झारखंड बोर्डर के समीप भालूआ के एनएच 2 पर दस चक्का टेलर धू धू कर जल गया। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी का महौल हो गया। लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास की किया। लेकिन आग इतनी भयावह थी की लोगों को उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

मिली जानकारी के मुताबिक टेलर चालक भलूआ के पास गाड़ी को रोककर केबिन में खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस लीक हो गई और देखते देखते पूरी वाहन जल कर राख हो गया। हालांकि टेलर का चालक और उपचालक भागने में सफल रहे। 

बताया जा रहा है की गाड़ी झारखंड से बिहार की ओर जा रही थी। जबकि गाड़ी आंध्रप्रदेश की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक टेलर पर बीड़ी का पत्ता लाद कर ले जाया जा रहा था। जिसमें आग लगने से लाखों की सम्पत्ति का नुकसान पहुंचा है। 


गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News