बेखौफ अपराधियों का आतंक, मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप से लाखों की लूट, एमएलए ने थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मुजफ्फरपुर जिला में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया, जहां तीन अपराधियो ने हथियार के बल पर बीजेपी विधायक राजू सिंह के पेट्रोल पंप से लाखों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मीनापुर के पानापुर ओपी थाना क्षेत्र के पखनाहा में शनिवार की देर शाम बाइक सवार तीन अपराधियो ने साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह के पैट्रोल पंप पर मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर तकरीबन 2 लाख़ रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है.
अपराधियों द्वारा बीजेपी विधायक के पंप से लूट की वारदात के बाद अब पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं कि अब एनडीए के सरकार में एनडीए के विधायक और उनका व्यापार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों का क्या होगा.
मामले को लेकर पंप मैनेजर ने कहा
पैट्रोल पंप के मैनेजर बिट्टू सिंह ने कहा कि शनिवार की देर शाम तकरीबन 9 बजे एक बाइक से तीन अपराध कमी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पहले पेट्रोल लिया फिर कैश की मांग की. कैश देने से इंकार के बाद दो और अपराधी काउंटर के पास पहुंच गए और फिर अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर बिट्टू सिंह को गन पॉइंट पर ले लिया और गोदरेज खोलवा कर उसमें रखे पैसे और काउंटर में रखे गए पैसे सूट लिए. इसके बाद अपराधी नोजल मैन के पास पहुंचे और उससे पैसे छीन कर पिस्तौल से मारकर जख्मी कर दिया . लूट के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए.
मामले में पुलिस ने कहा
वहीं पूरे मामले में पानापुर ओपी थाना अध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधकर्मियों के द्वारा पेट्रोल पंप कर्मी से तकरीबन 1 लाख़ रुपए की लूट की घटना की बात सामने आई है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जो भी आवेदन प्राप्त होगा उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी
बीजेपी विधायक ने कहा
वहीं पूरे मामले को लेकर साहेबगंज के भाजपा विधायक राजू सिंह ने स्थानीय थानेदार पर कई संगीन आरोप लगा दिए. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि स्थानीय थानेदार की मिली भगत से इस लूट कांड को अंजाम दिया गया है साथ ही कई अन्य तरह के आरोप भी भाजपा विधायक राजू सिंह ने स्थानीय थानेदार पर लगाया है.
रिपोर्ट- मणि भूषण शर्मा