बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में महाकाल गैंग का आतंक, एक लड़की के लिए दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली...

पटना में महाकाल गैंग का आतंक, एक लड़की के लिए दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली...

PATNA: राजधानी पटना में महाकाल गैंग ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस गोलीबारी के बीच मामला आपसी वर्चस्व और लड़की है, जिसको लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई। घटना पटना के बिहटा थाना इलाके की है। जहां गुलटेरा बाजार में बुधवार को महाकाल गैंग के अपराधियों ने एक लड़की को लेकर जमकर गोलीबारी की। 

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना से में एक युवक को गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक लड़की को लेकर युवकों का दो गुट बन गया था। वह एक गुट के संपर्क में थी, लेकिन दूसरे गुट का लड़का भी उसी लड़की से संपर्क में था। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में फायरिंग की नौबत आ गई। हालांकि पुलिस इस घटना को आपसी विवाद बता रही है। इसी को लेकर गुलटेरा बाजार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद कई राउंड गोली भी चली। इस गोलीबारी में किशनपुरा गांव के एक युवक को गोली लगी और वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार की सुबह कोचिंग के लड़कों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट भी हुई थी। उसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने गुलटेरा बाजार तीन मुहानी के पास पहुंचकर गोलीबारी की। हवाई फायरिंग करते हुए सभी गैंग के लोग वहां से फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। 

आश्चर्य की बात यह है कि गोलीबारी होने के घंटों बाद तक पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पूछताछ के क्रम में बिहटा के थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ पत्रकार बंधुओं के द्वारा ही उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस उस घटना स्थल पर गई थी जहां गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बावजूद भी स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह की कोई बातें नहीं बताई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी पक्ष के तरफ से लिखित आवेदन नहीं आई है। फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है। हालांकि इस मामले में गोली लगने की पुष्टि बिहटा थाना प्रभारी की तरफ से अभी तक नहीं की गई है।



Suggested News