पटना में चोरों का आतंक, रेलवे अधिकारी के घर से 20 लाख के गहने लेकर हुए रफुचक्कर, मचा हड़कंप

पटना में चोरों का आतंक, रेलवे अधिकारी के घर से 20 लाख के गहन

PATNA: पटना में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हर दिन किसी न किसी घर को चोर निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने बीती रात चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए करीब 20 लाख के जेवरात चोरी कर ली और बड़े ही आराम से फरार भी हो गए।

दरअसल, मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर स्थित सृष्टि बिहार कॉलोनी का है। जहाँ रेलवे में कार्यरत अधिकारी पंकज कुमार के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए करीब 20 लाख रुपये तक के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित रेलवे अधिकारी ने बताया कि वे ड्यूटी पर थे तभी उन्हें पता चला कि घर में चोरी हो गयी है।

घर पहुँचे तो देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि खिड़की उखाड़ कर चोर अंदर प्रवेश किए होंगे और घर में रखे गोदरेज को तोड़कर उसमें रखे जितने भी जेवरात थे वो सभी चोरी कर लिए। उन्होंने कहा कि करीब 20 लाख रुपए के गहनों सहित 10 हज़ार रुपये की चोरी कर ली गयी है। हालांकि मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।

जिसमें करीब 6 चोर देखे जा रहे हैं। चोरों ने सभी जेवरात को निकालकर उसके खाली बॉक्स को घर के बाहर खाली पड़े जमीन पर फेंक कर चले गए। मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी। जिसके बाद मौके पर सादे लिबास में पहुँचे पुलिस अधिकारी  पुअनि रामशंकर ने मामले की छानबीन की और कहा कि मामले की जानकारी वरिय पदाधिकारी को दे दी गयी है

पटना से रजनिश की रिपोर्ट