ठंड का कहर जारी, चौक-चौराहों पर अलाव की नहीं हुई व्यवस्था, जिला प्रशासन के लोगों ने की मांग करे जल्द व्यवस्था

नवादा... जिलेभर में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ठंड में वृद्ध एवं बीमार लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। इधर ठंड के बढ़ने के बाद भी  प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलवाया गया। एक-दो जगहों पर लोग निजी तौर पर अलाव की व्यवस्था किए हैं। जिससे उस जगह लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिल रही है। 

लोग कचरा व लकड़ी चुन कर किसी तरह अलाव जला रहे हैं। जिले में  हवा से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।  काफी कनकनी की वजह से लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। सुबह में घना कोहरा से लोगों को सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।  घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों का परिचालन नहीं के बराबर हुआ। 


वहीं नगर में ठंड व कोहरा अधिक रहने से लोग घरों से कम निकले। जरूरी कार्यों से ही कोई घर से निकला। इसके चलते  नगर में अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। माले नेता भोलाराम  ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। इस साल प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया।

अलाव के लिए आपदा से एक लाख रुपये का आवंटन जिले को मिल गया है। हालांकि अभी अंचल कार्यालय को राशि नहीं भेजी गई है। एक-दो दिनों में अंचल को राशि भेज दी जाएगी।