बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इन BIKE चोरों को तो इनाम मिलना चाहिए, जानिए हम क्यों कह रहे हैं ऐसा

इन BIKE चोरों को तो इनाम मिलना चाहिए, जानिए हम क्यों कह रहे हैं ऐसा

बक्सर। बिहार में अपराधियों के हौंसले किस हद तक बढ़े हुए हैं। यह अब कोई नई बात नहीं रह गई है। हर दिन हत्या, लूट, चोरी, अपहरण और रेप की घटनाएं सामने आती है। बक्सर जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां बाइक की चोरी करते हुए एक गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यहां पुलिस की तारीफ होनी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही चोरों की भी प्रशंसा होनी चाहिए। अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, यह पूरी खबर पढ़कर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं।

दरअसल, अन्तररजयीय वाहन चोरों के गिरोह ने बाइक चोरी के लिए ऐसी जगह चुनी, जहां लोग अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचते हैं। जी हा, चोरों चौसा स्थित मुफस्सिल थाना परिसर में खड़ी बाइक चोरी का प्रयास किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है जब एक युवक चौसा स्थित मुफ्फसिल थाना में खड़ी एक बाइक चोरी करने के लिए घुस गया। थाना परिसर से अभी वह बाइक लेकर फरार होता उसके पहले पुलिस की उसपर निगाह पड़ गई और भागने का प्रयास करते पकड़ लिया गया। इस दौरान बाइक समेत उसके एक अन्य सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके पास से यूपी से चोरी की गई एक बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। 

पुलिस की पूछताछ में उनके अंतराज्यीय गिरोह का होने की जानकारी मिलने के साथ ही उनकी निशानदेही पर छापेमारी करते हुए यूपी और बिहार से चोरी के कई वाहनों को बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। बताया गया कि बक्‍सर जिले के राजपुर थाना के सरेन्जा गांव निवासी गिरफ्तार दोनों युवक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। ये बिहार से लेकर पड़ोसी यूपी और झारखंड से अब तक अनेक वाहनों की चोरी कर चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में गिरोह के कई अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है।  




Suggested News