सिपाही ने पत्नी से हुए झगड़े का गुस्सा एएसआई पर निकाला, विवाद सुलझाने आए अधिकारी की गोली मारकर की हत्या

सिपाही ने पत्नी से हुए झगड़े का गुस्सा एएसआई पर निकाला, विवा

LOHARDAGA : झारखंड के लोहरदगा में सिपाही ने गुस्से में एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम धर्मेंद्र सिंह बताया गया वहीं आरोपी सिपाही का आनंद सिंह मुंडा है। ASI की हत्या के बाद उसने पत्नी के समझाने पर पुलिस के समझाने पर सरेंडर कर दिया है। 

घटना लोहरदगा के रघु टोली स्थित एसपी आवास के पीछे की है। बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी से पहले जवान जिले में कंट्रोल रूम में तैनात था। जहां ड्यूटी से वह वापस लौटा था। बताया गया कि आरोपी सिपाही का बुधवार देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद सिपाही ने पत्नी और बेटी को कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद पत्नी ने आसपास के पुलिसवालों की मदद मांगी। जिसके ASI धर्मेंद्र सिंह मौके पर गए थे। इसी दौरान जवान भड़क गया और गोली चला दी। इसमें ASI धर्मेद्र सिंह की मौत हो गई।

जवान आनंद सिंह मुंडा के परिवार का कहना है कि वो मानसिक रूप से बीमार था। वहीं ASI के परिवार का कहना है कि जवान को बचाने के लिए परिवार इस तरह की बातें कह रहा है। आरोप ये भी है कि जब जवान मानसिक बीमार था तो उसे ड्यूटी पर क्यों रखा गया था। 

Nsmch

हत्या के बाद बिल्डिंग में छिपा

आरोपी को पकड़ने के लिए जब पुलिस टीम पहुंची तो वो बिल्डिंग में छिप गया। पुलिस ने हवाई फायरिंग की। आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन रातभर वो पुलिस वालों को चमका देते रहा। सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम रातभर उसे बाहर निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन वह बाहर आने को तैयार नहीं था।

पत्नी के कहने पर किया सरेंडर

जवान सरेंडर करने को तैयार नहीं था। उसके पास लोडेड रायफल थी। पुलिस अधिकारियों को डर था कि कहीं वो आसपास के लोगों पर फायरिंग ना कर दे। इसके बाद आरोपी जवान से उसकी पत्नी और बच्चों से फोन पर बात कराई गई। कई बार आरोपी ने भी वीडियो कॉल किया। सुबह 8 बजे उसने सरेंडर कर दिया। रातभर यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

Editor's Picks