बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता ने पार्टी जिलाध्यक्ष पर लगाया आरोप, कहा निष्कासित करने का अधिकार नहीं

भाजपा नेता ने पार्टी जिलाध्यक्ष पर लगाया आरोप, कहा निष्कासित करने का अधिकार नहीं

NALANDA: भाजपा नेता कौशलेन्द्र कुमार को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. कौशलेन्द्र कुमार ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने बिना किसी सूचना के एक तरफ़ा कार्रवाई की है. 

उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव के दौरान उनपर पार्टी विरोधी कार्य करने का निराधार आरोप लगाया गया है. इस मामले की न तो जाँच कराई गई है और न ही हमें किसी तरह की लिखित सूचना दी गई. केवल प्रेस रिलीज जारी कर गैर  संवैधानिक तरीके से पार्टी से निकाल दिया गया. 

कौशलेन्द्र कुमार ने कहा की हम प्रदेश कार्य समिति के सदस्य है. पार्टी से निष्कासित करने का अधिकार प्रदेश के वरीय अधिकारियों और नेताओं को है. जिलाध्यक्ष को प्रदेश कार्य समिति के सदस्य को पार्टी से निष्कासित करने का अधिकार नही है. प्रदेश कार्य समिति अगर कोई निर्णय लेता है तो वह हमारे लिए मान्य होगा. उन्होंने कहा की हमें आज भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आस्था है और जीवन भर रहेगा.

नालंदा से दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News