बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुराल में रह रहे युवक का पेड़ से लटका मिला शव, शरीर पर मिले जख्म के कई निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ससुराल में रह रहे युवक का पेड़ से लटका मिला शव, शरीर पर मिले जख्म के कई निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

NALANDA: नालंदा में ससुराल से लौटे युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला। युवक के शरीर पर ज़ख्म के कई निशान थे। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र पारियौना गांव का है। जहां ससुराल से आए युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शरीर पर मिले जख्म के निशान से परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

मृतक थरथरी थाना क्षेत्र के नोनिया बीघा छिरियारी गांव निवासी ईश्वर चौहान का 32 वर्षीय पुत्र कांग्रेस चौहान है। मृतक के पिता का आरोप है कि वह दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। 6 जुलाई को दिल्ली से आने के बाद वह घर ना जाकर ससुराल चला गया । आज उसका पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिला । ससुराल में ही किसी ने उसकी हत्या कर शव को फिर से लटका दिया है ताकि आत्महत्या प्रतीत हो। 

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शरीर पर मिले जख्म के निशान से प्रथम दृष्टि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News