बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में धान के खेत में मिला मुखिया के भाई का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी में धान के खेत में मिला मुखिया के भाई का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी. केसरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कोरर गांव के पास से ही एक युवक का पुलिस ने शव बरामद किया है। युवक की पहचान ताजपुर पटखौली पंचायत के मुखिया भोला कुमार के छोटे भाई जयशंकर कुमार के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि जयशंकर बुधवार दोपहर को ही घर से निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। गुरुवार सुबह उसके घर से लगभग 200 मीटर के करीब ताड़ के पेड़ के पास धान की खेत की मेढ़ पर शव को बरामद किया गया। शव मिलने की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतक छह भाई में सबसे छोटा भाई बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही केसरिया पुलिस शव को बरामद कर करवाई में जुट गई है। पुलिस शव बरामद के साथ ही वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुट गयी है।पुलिस हत्या का कारण राजनीतिक द्वेषता या प्रेम प्रसंग सहित कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार तीन दिनों में तीन की हत्या हुई है। मेला देखने निकले मुफसिल थाना के बरियारपुर में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी थी। वहीं पीपरा थाना क्षेत्र में बुधवार को ही ईंख के खेत से एक युवक का शव पुलिस ने किया बरामद था। वहीं तीसरी घटना केसरिया थाना क्षेत्र की है। यहां मुखिया के भाई का शव मिला है।


Suggested News