चार दिन से लापता युवक का कुएं से बरामद हुआ शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Palamu : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चार दिन से लापता य़ुवक की लाश एक कुंए से बरामद हुई है। लाश मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के पांकी प्रखंड स्थित अम्बाबार निवासी जयप्रकाश दुबे के पुत्र रंजन दुबे पिछले चार दिनों से लापता था। वहीं आज रंजन की लाश गढ़वा जिले के कुरुवा कला गांव स्थित एक कुएं से बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि रंजन दूबे बीते 12 फरवरी को गढ़वा के करूवा कला बारात गया था। वहीं वह बारात से एकाएक लापता हो गया।
परिजनों द्वारा पिछले चार दिनों से उसकी खोजबीन की जा रही थी। परिजनों द्वारा पुलिस में भी मामला दर्ज कराया गया था।
वहीं आज परिजनों को सूचना मिली कि रंजन की लाश कुरुवा कला गांव में एक कुएं से ब बरामद हुई है।
लाश मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कुंदन की रिपोर्ट