बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में बेड के नीचे छिपा था लड़का, जानिए फिर क्या हुआ.....

पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में बेड के नीचे छिपा था लड़का, जानिए फिर क्या हुआ.....

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे से अचानक लड़की की चिखने की आवाज आई। लड़की की चीख सुनकर जब हॉस्टल की अन्य लड़कियां वहां पहुंची और छानबीन की तो देखा कि कमरे के बेड के नीचे एक लड़का छिपा है। इस मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि बोरिंग रोड स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में आज सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई। हॉस्टल के एक कमरे से अचानक लड़की के चिखने की आवाज सुनकर सभी लड़कियां एक जगह इक्कठी हो गई। वहीं जब कमरे की तलाशी ली गई थी बेड के नीचे एक लड़का छुपा मिला। 

लड़के का नाम रवि है और वह उसी हॉस्टल के मेस में काम करता है। इस बाबत लड़कियों की ओर से श्रीकृष्णापुरी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लड़कियों में दहशत व्याप्त है।  

इधर मामला सामने के बाद से हॉस्टल का मालिक फरार है। फिलहाल पुलिस लड़के से पूछताछ कर रही है। 

कुंदन की रिपोर्ट



Suggested News