बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सज-धज कर मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं आया इंजीनियर दूल्हा, थाने पहुंच गया मामला

सज-धज कर मंडप में इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं आया इंजीनियर दूल्हा, थाने पहुंच गया मामला

JHANSI  : यूपी के झांसी में शादी के लिए दुल्हन और उसका परिवार करता रहा। लेकिन न तो दूल्हा बारात लेकर दरवाजे तक नहीं पहुंचा। दूल्हे की इस हरकत से नाराज होकर थाने पहुंच गई। जहां उसने होनेवाले ससुराल पर दहेज में एक करोड़ दहेज मांगने का आरोप लगा दिया। दुल्हन ने बताया कि जब एक करोड़ पर सहमत नहीं हुए तो 50 लाख की मांग करने लगे। पैसे नहीं मिले, इसलिए बारात लेकर नहीं आया। 

वहीं दूल्हा आयरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने बताया कि मुझे और मेरे पिता को कमरे में बंद कर जूतों के पिटा गया। लड़की की फरमाइशें बढ़ती जा रही थी। जिसके कारण बारात नहीं लेकर गया। मामले में  पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश करती रही, लेकिन बात नहीं बन पाई।

दुल्हन सज-धज कर दूल्हे का इंतजार करती रही, दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। इससे दुल्हन खफा होकर थाने पहुंच गई। थानेदार से कहा- मंगेतर आयरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। शादी में 1 करोड़ रुपए की डिमांड की गई। बाद में 50 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। रुपए नहीं दिए तो बारात लेकर नहीं आया।

मामला झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गुरुवार रात को शादी होनी थी।दूल्हा आचरण जैन कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषगंज में रहता है। दुल्हन आकृति जैन मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। वह भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी है। 

पांच माह पहले हुई थी शादी तय

दुल्हन के चचेरे भाई भूपेंद्र जैन ने बताया- 5 महीने पहले शादी तय हुई थी। इसके 1 महीने बाद एंगेजमेंट हुई। इसमें झांसी से 150 लोग छतरपुर आए थे। लड़के को डायमंड की अंगूठी, ब्रेसलेट दिया। बहन, मां, भाई, पिता को अंगूठी दी थी। सब कुछ अच्छे से हुआ।

हल्दी वाले करने पैसे की डिमांड

भूपेंद्र ने बताया- 3 दिन पहले हम लोग सगुन देने आए थे। दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी झांसी से होनी थी। इसके लिए पहले से ही होटल और मैरिज गार्डन बुक कर लिया था। गुरुवार सुबह हम लोग होटल पहुंचे। शादी की रस्में शुरू हुईं। दोपहर में हल्दी की रस्म हुई।

इसके बाद दूल्हा गायब हो गया। वो एक करोड़ रुपए की डिमांड करने लगा। हम लोग घर गए। फिर 50 लाख रुपए पर आ गए। तब हम लोग वापस आ गए। हम चाहते हैं कि कार्रवाई हो।

दुल्हन बोली - हल्दी के बाद शादी से किया इनकार

दुल्हन आकृति जैन ने कहा- वो लोग पहले 1 करोड़ रुपए मांग रहे थे। बाद में 50 लाख रुपए मांगने लगे। बोले पैसे नहीं दिए तो शादी नहीं करेंगे। हमारी सुबह हल्दी हो चुकी थी, इसके बाद उन्होंने फेरे लेने से मना कर दिया। थाने आए तो दबाव डाला जा रहा है कि राजीनामा कर लो। बंधक बनाकर मारपीट करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

पैसे की डिमांड गलत, दुल्हन का प्रेशर झेलना था मुश्किल

दूल्हे आचरण जैन ने कहा- तीन-चार दिन से हमारे घरवालों से बदतमीजी हो रही थी। दुल्हन हर बात पर कमी निकाल रही थी। उसका कहना था कि मेहंदी और संगीत अच्छे से नहीं हुआ। प्रेशर बना रही थी कि अच्छे से इवेंट करो, नहीं तो फेरे लेने नहीं आऊंगी। हमारी जितनी हैसियत थी, उस हिसाब से इवेंट करा रहे थे।

दुल्हन के भाई ने दी धमकी,  कमरे में जूतों से पीटा

1 करोड़ या 50 लाख मांगने की कोई बात नहीं है। मुझे और पिता को कमरे में बंद करके जूतों से पीटा गया। अब हम शादी नहीं करेंगे। लड़की का भाई मुझसे कहता है कि उसके पर 28 केस दर्ज हैं। वो मुझे फंसा देगा। उसके नेताओं से संबंध हैं। उसने मुझे थाने में बंद करवाने की धमकी दी थी। ये लोग जो आरोप लगा रहे हैं, वो झूठे हैं।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

शहर  में यह शादी चर्चा का विषय बन गया है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। दुल्हन के घरवालों ने दहेज में 50 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। दूल्हे पक्ष ने बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News