बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी बहन के होनेवाले पति से शादी रचानेवाली दुल्हन को ससुराल में नहीं मिली इंट्री, दूल्हे की मां ने घर से निकाला

बड़ी बहन के होनेवाले पति से शादी रचानेवाली दुल्हन को ससुराल में नहीं मिली इंट्री, दूल्हे की मां ने घर से निकाला

CHHAPRA : दो दिन पहले सारण जिले के मांझी में हुई एक शादी पूरे बिहार में चर्चा का कारण बन गई थी। यहां बड़ी बहन की आई बारात में जिस नाटकीय तरीके से दुल्हन की छोटी बहन ने सुसाइड की धमकी देकर दूल्हे से रचाई थी। उसके बाद अब नए जोड़े को ससुराल में इंट्री नहीं मिली है। बताया गया कि लड़के की मां ने दोनों को घर में प्रवेश करने पर रोक लगाते हुए भगा दिया है। दोनों न्याय के लिए लोगों से गुहार लगा रहे हैं। दर-दर भटक रहे हैं।

दुल्हन ने पिता पर लगाया साजिश का आरोप

इस पूरे प्रकरण को लेकर लड़की यानी दुल्हन का कहना है कि उसका पहले से कोई प्रेम-प्रसंग नहीं था। इस मामले में पुतुल ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं दिव्यांग हूं, शादी में परेशानी हो रही थी। इस कारण पिता ने कन्या निरीक्षण के दौरान साजिश के तहत मेरी शादी राजेश से कराई है। राजेश की दुल्हन पुतुल का कहना है कि पता नहीं शादी में क्यों विवाद हुआ और क्यों मुझसे शादी करा दी गई। मैं छत पर कपड़ा बदलने के लिए गई थी। हमने कोई फोन नहीं किया था।

वहीं दूल्हे राजेश का कहना है कि पुतुल फोन कर मुझे शादी करने के लिए दबाव बनाई, जिसके कारण बड़ी बहन से शादी नहीं कर छोटी से हुई। अगर वधू पक्ष के लोग जब्त किए गए सामान दे देते हैं, तो मां को मनाकर घर में जगह मिल सकता है।

इधर दूल्हा राजेश की मां का कहना है कि मेरे बेटे के साथ अन्याय हुआ है। लड़की के पिता ने धोखेबाजी कर बड़ी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर दिव्यांग छोटी बेटी के साथ मारपीट कर शादी करा दी है। आभूषण, मोबाइल, गाड़ी लड़की के पिता ने रख लिया है। जब तक पैसा व आभूषण, गाड़ी वापस नहीं मिलता और व बड़ी पुत्री के साथ विवाह नहीं होगा तो मैं छोटी को घर में प्रवेश नहीं करने दूंगी।

जानकारी के अनुसार, दो जनवरी को मांझी रामू बीन की बड़ी बेटी रिंकू की बरात छपरा बिनटोलिया से आई थी। बरात में कन्या निरीक्षण के बाद सिंदूरदान के समय विवाद छिड़ गया और लड़का सहित सभी बराती बिन शादी किए वापस जाने लगे। दोनों पक्ष के बीच विवाद छिड़ने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही लड़की के दरवाजे पर पुलिस पहुंची। पंचायत के मुखिया व अन्य प्रतिनिधि की पहल के बाद बड़ी पुत्री के स्थान पर छोटी पुत्री पुतुल के साथ शादी हुई। 

Suggested News