शादी के मंडप से भागा दूल्हा, तो दूल्हन ने उठाया यह कदम, 20 किलोमीटर जाकर...

DESK: राज्य में अक्सर प्रेम प्रसंग को लेकर कई मामले सामने आता रहता है। वहीं इस बार जो मामला सामने आया है वह सभी को हैरान कर देने वाला है। दरअसल एक प्रेमिका 20 किलोमीटर दूर जाकर अपने भागे हुए प्रेमी को पकड़ कर लाई है। बताया जा रहा कि दोनों प्रेमी करीब ढ़ाई साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लेकिन शादी में फेरे शुरू होने के पहले ही दूल्हा मौके देख कर फरार हो गया। जिसके बाद दूल्हन के घर हड़कंप मच गया। लड़का-लड़की पक्ष के सभी लोग दूल्हा को ढुंढ़ने लगे।

मिली जानकारी अनुसार करीब ढ़ाई साल से लड़का-लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों की शादी के लिए मंदिर में मडंप सजाया गया। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। लेकिन सात फेरों से पहले ही दूल्हे का मूड बदल गया और वह अचानक मंदिर से भाग गया। वहीं जब काफी देर तक दूल्हा नहीं आया तो दूल्हन भी उसके पीछे निकल गई। दूल्हे को ढ़ुढ़ती हुई दूल्हन करीब 20 किमी. चलकर बस में भाग रहे अपने दूल्हे को पकड़ा। 

दरअसल, यह मामला बरेली का है। जहां शादी से भागने वाले दूल्हे को जबरन पकड़ कर शादी रचाई गई है। वहीं  दूल्हे-दूल्हन का यह नौटंकी करीब दो घंटे तक चलता रहा। बताया जा रहा कि दोनों प्रेमियों ने आपसी सहमति से शादी करने का फैसला किया था। जिसके बाद लड़की वालों ने भूतेश्वर नाथ मंदिर में मंडप सजा था। जहां शादी के फेरे के पहले ही दूल्हा भाग निकला। 

Nsmch

हालांकि, साहसी दूल्हन ने अपने सात फेरे को पूरा कर ही लिया। दूल्हन शहर से करीब 20 किमी दूर जाकर भागने की तैयारी में लगा दूल्हे को पकड़ कर लाई। वहीं इस मामले में लेकर दूल्हे का कहना था कि, वह अपनी मां को लेने जा रहा था। वह अपनी मां को लेकर आएगा। उसके बाद खुद से तैयार होकर शादी करेगा। लेकिन दूल्हन ने दूल्हे की बात नहीं मानी और दूल्हे को मंदिर में लाकर उससे शादी कर ली।