बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हा ने शादी की रस्म करने में दिखाया नखरा, तो दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, काफी मान मनौव्वल के बाद भी बिना दुल्हन लौटा बारात

दुल्हा ने शादी की रस्म करने में दिखाया नखरा, तो दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार, काफी मान मनौव्वल के बाद भी बिना दुल्हन लौटा बारात

CHHAPRA: बिहार के छपरा जिले से अजीबो- गरीब मामला सामने आया है। जहां शादी के रस्मों के दौरान दुल्हे को रस्म अदायगी में आनाकानी करना महंगा पड़ गया है। बताया जा रहा कि दुल्हे द्वारा रस्म अदायगी में आनाकानी करने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद हुए वाद विवाद के बाद बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा।

दरअसल, जानकारी के अनुसार जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के शिल्हौरी मंदिर में आयोजित हो रहे एक विवाह समारोह में सभी रस्में पूरी होने के बाद सिंदूरदान से पहले अश्वारोहण विधि में दुल्हे को लोढ़ा छूने को कहा गया। असल में लोढ़ा दुल्हन के पांव के नीचे दबा होता है। इसलिए दुल्हे ने इसे छूने से इन्कार करते हुए इस रस्म को पूरा करने में ऐतराज जताया। जिसके बाद वर पक्ष और वधु पक्ष में मान मनौव्वल के बाद आपस में मारपीट हो गई।

वहीं इस घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। शादी समारोह में मारपीट की सुचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो पुलिस को भी बैरंग लौटना पड़ा तो बारातियों को भी बिना दुल्हन के खाली हाथ ही वापस आना पड़ा। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिल्हौरी शिलानाथ मंदिर परिसर में दरियापुर के मठकरा निवासी विजय गिरी के पुत्र राहुल कुमार और जनता बाजार थाना क्षेत्र के तमनपुरा निवासी रविंद्र भारती की पुत्री आशा कुमारी का विवाह हिंदू रीति रिवाज से आयोजित हो रहा था। इसी दौरान लोढा छूने की रस्म के दौरान वर पक्ष और वधु पक्ष में विवाद हो गया। जिसके बाद लड़की द्वारा शादी करने से इंकार करने के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

Suggested News