बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, एक साथ बनेगा कई इतिहास

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है। पहले दिन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर अभिभाषण देंगे। वे विधानसभा और बिहार विधान परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश कर दिया जाएगा।

वहीं वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी मंगलवार को राज्य का वर्ष 2023-23 का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कुल 22 बैठकें आयोजित होंगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर 2 दिन चर्चा होगी। वहीं वर्ष 2023-24 के बजट पर सामान्य विमर्श भी 2 दिन तक चलेगा। साथ ही 2022-23 के तृतीय अनुपूरक बजट व्यस्थापन के लिए एक दिन रखा गया है। वित्त वर्ष 2023-24 के आय-व्यय अनुदान की मांगों पर वाद विवाद और विनियोग विधेयक के लिए 12 दिन रखे गए हैं। 

27 फरवरी से 5 अप्रैल तक चलने वाले इस बजट सत्र में 16 दिन अवकाश रहेगा। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा और विधि व्यवस्था को कायम रखने के लिए 40 मजिस्ट्रेट, 50 पुलिस पदाधिकारी के साथ 350 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि विधानमंडल के सत्र के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। 

Nsmch
NIHER

राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद नीतीश सरकार पहली बार बजट पेश करने जा रही है। पिछले साल 2022-23 में दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपए का बजट पेश हुआ था।