बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेपाल से हथियार तस्करी कर पटना ला रहे सगे भाईयों की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेपाल से हथियार तस्करी कर पटना ला रहे सगे भाईयों की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

VAISHALI: वैशाली पुलिस ने दो सगे भाईयों को हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। यह तस्कर नेपाल से हथियार लेकर पटना जा रहे थे। इसी कड़ी में पुलिस ने दोनों को देसी कट्टा और विदेशी पेन पिस्टल के साथ दबोचा है। 

दरअसल, पूरा मामला वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के पटेरा गांव के समीप का है। जहां दो सगे भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वहीं उनके पास से पुलिस ने हथियार बरामद किया और दोनों घायलों को पुलिस अभीरक्षा में हाजीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों युवक के पास में एक देसी कट्टा और पेन पिस्टल के साथ चार गोली भी पुलिस ने बरामद किया है।

गिरफ्तार हथियार तस्कर किशन कुमार और आशीष कुमार पिता विनोद कुमार सोनी ग्राम खगड़िया निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सराय थाना अध्यक्ष मनी भूषण कुमार ने बताया कि सूचना मिला था की थाना क्षेत्र के पटेरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस आनन फानन में घटनास्टल पर पहुंची। जहां घायल व्यक्ति को उठाने के क्रम में कमर में पिस्टल नजर आया। 

वहीं जिसके बाद घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती करा पुलिस ने बेग को चेक किया। इस दौरान एक पेन पिस्टल के साथ चार गोली एवं लैपटॉप ने पुलिस ने बरामद किया। वहीं मामले में प्राथमिक दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किया जा रहा। फिलहाल दोनों घायलों का पुलिस अभीरक्षा में हाजीपुर सदर अस्पताल में  इलाज चल रहा है।

Suggested News