BETIA : शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरई टोला निवासी जूता चप्पल व्यवसायी सिकंदर महतो अपहरण मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सिकंदर महतो का अपहरण नही हुआ था बल्कि वो प्रेम प्रसंग में दुसरी महिला के साथ हाजीपुर में रह रहा था। पुलिस ने उसके मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर हाजीपुर से ढूंढ निकाला है।
डीएसपी जेपी सिंह ने बताया कि सिंकदर महतो का अपहरण नही हुआ था। उसने अपने अपहरण का नाटक कर पत्नी को फोन किया था। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस उस महिला की तलाश में है जिसके साथ सिंकदर फरार हुआ था।
25 जनवरी को पत्नी ने दर्ज कराया था केस
विदित हो कि जूता चप्पल व्यवसायी सिकंदर महतो की पत्नी राधिका देवी ने बीते 25 जनवरी को शिकारपुर थाने में पति के अपहरण होने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में बताया है कि इसके पति सिकंदर महतो का अपहरण कर लिया गयाहै। उनसे आखीरी बार बात 22 जनवरी को बात हुई थी। सिकंदर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच में जुटी हुई थी।
टावर लोकेशन खंगालने पर सिंकदर का टावर लोकेशन हाजीपुर में मिला जहां केस के अनुसंधानक आशीष कुमार ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर सिकंदर को बरामद कर लिया। उसके मोबाइल पर किसी लड़की से चैटिंग करने का भी प्रूफ पुलिस को मिला है।
REPORTED BY ASHISH KUMAR