बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : वोटरों को रिझाने के लिए मुखिया ने किया भोज का आयोजन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : वोटरों को रिझाने के लिए मुखिया ने किया भोज का आयोजन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

NALANDA : द्वितीय चरण में पंचायत आम निर्वाचन 2021 का मतदान बुधवार की सुबह 7 बजे से थरथरी एवं गिरियक प्रखंड में शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हो गया। गिरियक और थरथरी प्रखंड में कुल 7-7 पंचायत हैं। ऐसे में गिरियक प्रखंड में कुल 126 तो वहीं थरथरी प्रखंड में 115 मतदान केंद्र मतदान देने के लिए बनाये गए थे। जहां लोगों के द्वारा वोटिंग की गयी। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एवं भयमुक्त पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्येक बूथ पर तीन सशस्त्र बल एवं एक दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी। 

मतदान के बाद ईवीएम को मतगणना तक सुरक्षित रखने को लेकर बिहार शरीफ मुख्यालय अस्तिथ नालंदा कॉलेज को वज्रगृह बनाया गया है। मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। 

इस बीच पता चला की दुर्गापुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया के घर वोटरों को परोसने के लिए खाना बन रहा था। जहां सूचना मिलने पर राजगीर एसडीओ अनिता सिन्हा व डीएसपी प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से की छापेमारी करते हुए  खाना बनाने के सामान को जप्त कर निवर्तमान मुखिया राकेश कुमार को हिरासत में ले लिया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News