बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम जा रहे बच्चे की नहर में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम जा रहे बच्चे की नहर में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : गुरुवार को सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम पूजा करने जा रहे पूर्वी चंपारण के एक 12 वर्षीय कांवरिया बच्चे की मृत्यु जिलेबियामोड़ स्थित नहर में नहाने के क्रम में पानी में डूबने से हो गई। बच्चे की मृत्यु पर उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। जबकि साथी कांवरिया सदमे में थे। अचानक ही हंसता खेलता कांवरियों का जत्था गमगीन माहौल तब्दील हो गया। 


जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के लखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश टोला का  एक कांवरियों का जत्था कुछ पैदल एवं कुछ बस के माध्यम से सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर बाबाधाम जा रहा था। बस में जवाहर प्रसाद यादव के पुत्र 12 वर्षीय किशन कुमार भी जत्थे के साथ था। वहीं उनके पिता जवाहर प्रसाद यादव एवं माता अनीता देवी पैदल चल रहे कांवरियों के जत्थे के साथ बाबाधाम जा रहे थे। बस में सवार कांवरियों का जत्था पैदल चल रहे कांवरियों के जत्थे से पूर्व में ही जिलेबियामोड़ पहुंच चुके थे और पैदल चल रहे कांवरियों के जत्थे का इंतजार कर रहे थे। 

इसी दौरान  किशन कुमार जिलेबियामोड़ स्थित नहर में नहाने लगा। तभी अत्यधिक पानी में डूब जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। साथी कांवरियों के द्वारा उन्हें आनन-फानन में जिलेबियामोड़ स्थित सरकारी धर्मशाला के स्वास्थ्य शिविर में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया है। मृतक बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर लाया गया जहां चिकित्सकों ने भी जांच के बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि किया।

बालक की मृत्यु पर घटनास्थल पर ही पुलिस ने पहुंचकर सारी वस्तुस्थिति की जानकारी लिया। पुत्र की मृत्यु पर माता अनीता देवी मृतक बच्चे के शव से लिपट कर दहाड़े मार-मार कर रो रही थी। उसके क्रंदन से संपूर्ण माहौल गमगीन हो गया। रोते हुए वह कह रही थी कि उन्हें क्या पता था कि उनके बच्चे की यह हालत होगी। अगर उन्हें यह पता होता तो वे पूजा के लिए जाते ही नहीं। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News