बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला का चेन छिनकर भाग रहे लुटेरों को पकड़ने गए कांस्टेबल को बदमाशों ने मारी गोली, पटना रेफर

महिला का चेन छिनकर भाग रहे लुटेरों को पकड़ने गए कांस्टेबल को बदमाशों ने मारी गोली, पटना रेफर

JEHANABAD : चुनाव ड्यूटी के दौरान महिला से हो रही लूट की वारदात को रोकने की कोशिश में पुलिस कांस्टेबल बदमाशों की गोलियों का शिकार हो गया। कांस्टेबल को बदमाशों ने दो गोली मारी और वहां से भागने में कामयाब हो गए। घायल कांस्टेबल की हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल विभूति कुमार (35 वर्ष) चुनाव ड्यूटी के दौरान जहानाबाद आए हुए थे। गुरुवार शाम वह नगर थाना क्षेत्र के जहानाबाद-बिहारशरीफ NH-110 स्थित कृषि फार्म के समीप संचालित मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान एक महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की। शोर मचने पर कांस्टेबल विभूति कुमार बदमाशों से भिड़ गए। इसी दौरान खुद को फंसता देख एक बदमाश ने कांस्टेबल को दो गोलियां मार दी। गोली लगते ही कांस्टेबल जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही अन्य लोग भी सहम गए और लुटेरे आराम से भाग निकले।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेज दिया। घायल व्यक्ति जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का निवासी है और जहानाबाद स्टेशन स्थित जगदीश नगर में रहता है।


Suggested News