बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डायन विसाही के आरोप लगा भरी पंचायत में दंपत्ति को जमकर पिटा, हालत गंभीर

डायन विसाही के आरोप लगा भरी पंचायत में दंपत्ति को जमकर पिटा, हालत गंभीर

NEWS4NATION DESK : झारखंड से एकबार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के हजारीबाग जिले में डायन विसाही का आरोप लगाकर एक दंपत्ति की जमकर पिटाई की गई है। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में  जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के चिचिकला गांव के बिनकरवा टोला में पंचायत लगाकर डायन बिसाही के आरोप में एक दंपति की पिटाई की गई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

दंपति की स्थिति जब गंभीर हो गई तो आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब ग्रामीणों ने घटना की सूचना चुरचू थाना को दी, तो एएसआई सतीश उरांव घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही पंचायत की कारवाई शुरू हुई। पंचायत में बैठे लोगों ने दंपति पर एक युवक की पत्नी पर डायन बिसाही करके मार देने का आरोप लगाया। दंपति ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि सहदेव टुडू की पत्नी सीतामुनि सोरेन की मौत बीमारी से हुई है। लेकिन उसका भतीजा सहदेव टुडू और अन्य ग्रामीण इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। 

बात इतनी बढ़ गई कि पंचायत में उपस्थित लोगों ने दंपति की जमकर पिटाई कर डाली। दोनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया गया। दंपति के पुत्र ने चुरचू थाना में अपने माता-पिता पर हुए इस घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। 

Suggested News