बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ARA में दंपती को मारी गोली, हादसे के बाद बुरी तरह घायल महिला ने साजिश के पीछे जिनका नाम लिया, जानकर पुलिस भी हो गई हैरान

ARA में दंपती को मारी गोली, हादसे के बाद बुरी तरह घायल महिला ने साजिश के पीछे जिनका नाम लिया, जानकर पुलिस भी हो गई हैरान

ARA : बिहार के आरा में आज देर शाम रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे बाइक सवार पति पत्नी को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने तबातोड़ गोली मार कर जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस जांच में लगी थी कि अब गोली की शिकार महिला के बयान ने पूरी घटना में नया मोड आ गया है। घायल महिला ने साजिश के पीछे उसी शख्स पर आरोप लगाया है, जिनके साथ वह रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गई हुई थी। महिला के बयान के बाद अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिर महिला के पति ने गोली क्यों चलवाई, साथ ही खुद पर भी गोली चलवाने का क्या कारण था। 

गौरतलब है कि आरा नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली मुहल्ला निवासी 35 वर्षीय उत्तम कुमार विश्वकर्मा और उनकी 30 वर्षीय पत्नी संध्या कुमारी नवादा थाना क्षेत्र और  गजराजगंज ओपी के अख्तियारपुर गांव के पास बदमाशों ने तब गोली मार दी थी, जब दोनों एक रेस्टोरेंट से निकलकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने संध्या को चार गोली मारी थी, वहीं उनके साथ मौजूद पति को दो गोली मारी। रात को हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। 

पत्नी ने लगाया पति पर आरोप 

इस पूरे घटना में घायल संध्या ने अपने पति पर हत्या की साजिश रचने आरोप लगा दिया है। .घायल संध्या ने बताया कि आज उसके पति अपने फर्नीचर की दुकान से लौटे और बोले कि चलो आज बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं.जैसे ही हम लोग एक रेस्टोरेंट में गए तो पति ने कहा कि चलो दूसरे जगह खाना खाया जाएगा। इस दौरान वह सुनसान इलाके में जाकर गाड़ी रोक दिए, . तभी बीच रास्ते में बाइक पर सवार दो लोग अचानक आएं और हम दोनों पर अंधाधुन फायरिंग करने लगे.जिसमें हम दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। महिला ने बताया कि मुझे नहीं मालूम कि मेरे पति ने ऐसा क्यों किया है। शायद मैं बचूंगी भी नहीं।

बड़ी वारदात की सूचना के बाद मौके पर भोजपुर एसपी संजय कुमार और स्थानीय थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गए.घटना के संबंध में एसपी संजय कुमार से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक दंपति रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए जा रहे थे इसी बीच बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि  जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कर दी जाएगी और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए


Suggested News