बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में सड़क हादसे के शिकार हुए दंपत्ति, बेटी को परीक्षा दिला लौट रहे थे घर, अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोका

गोपालगंज में सड़क हादसे के शिकार हुए दंपत्ति, बेटी को परीक्षा दिला लौट रहे थे घर, अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोका

GOPALGANJ: राज्य में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कई लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज का है। जहां नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के पास Nh 27 पर अज्ञात वाहन के धक्के से इनोवा कार में सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल सभी ज़ख्मियों का इलाज चल रहा है। वहीं इस हादसे में जख्मी दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ज़ख्मियों में उत्तर प्रदेश के अयोध्या रामपुर गांव निवासी उपेंद्र मिश्रा के बेटा सकेत मिश्रा, साकेत मिश्रा की पत्नी बबीता मिश्रा और बेटी आस्था मिश्रा शामिल है। 

बता दें कि, जख्मी साकेत मिश्रा ने बताया कि वह अपनी बेटी आस्था को परीक्षा दिलाने के लिए हाजीपुर इनोवा कर से गए थे। वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच इन्हें 27 बसडिला गांव के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद इनोवा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं हादसे में तीनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों जख्मी लोगों को उठाकर गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां सभी लोगों का इलाज चल रहा है। 

Suggested News