BHAGALPUR : भागलपुर शहर में 2007 में जब बिजली और पानी की किल्लत थी। लोग इस समस्या से काफी परेशान थे। तब युवा कांग्रेस के द्वारा एक प्रदर्शन किया गया था। उस प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के महाप्रबंधक के ऊपर मोबिल डाल दी गई थी और कालिख पोत दिया गया था।
उस केस में मुख्य अभियुक्त के रूप में बिपिन बिहारी यादव को नामजद बनाया गया था। उस समय बिपिन बिहारी यादव युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर थे। गौरतलब हो कि यह आंदोलन बिहार प्रदेश के लेवल पर काफी वृहद पैमाने पर हुआ था और बिपिन बिहारी यादव को जेल भी जानी पड़ी थी।
पुलिस के द्वारा उन्हें काफी यातनाएं भी झेलनी पड़ी थी। 2007 के इस केस में न्यायालय ने बिपिन बिहारी यादव को बरी कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं न्यायालय का आभार व्यक्त करता हूं।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट