बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में घुस कर प्रेमिका को गोली मारने वाले सनकी प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, कुछ ही घंटे बाद फंखे से लटक कर दी जान

शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में घुस कर प्रेमिका को गोली मारने वाले सनकी प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, कुछ ही घंटे बाद फंखे से लटक कर दी जान

DESK: उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के दिन प्रेमिका को गोली मारकर हत्या करने वाले सनकी प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। घटना के कुछ ही घंटे के बाद प्रेमी ने खुद भी मौत को गले लगा लिया है। आरोपी प्रेमी ने एमपी के मुरैना में सुसाइड कर लिया। जिसका शव मंगलवार को होटल में फंदे से लटका मिला। दरअसल, झांसी में ब्यूटी पार्लर के अंदर दुल्हन तैयार हो रही थी। इस दौरान उसका प्रेमी आ धमका। 

सनकी प्रेमी ने पहले दुल्हन को वहां से ले जाने की कोशिश की। जिसके बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सनकी आशिक को पार्लर से बाहर कर दरवाजा बंद कर दिया था। जिसके बाद आरोपी दरवाजा तोड़ कर पार्लर में घुसा और दुल्हन को गोली मार दी। वहीं इस मामले में दुल्हन के मर्डर से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। 2.16 मिनट के फुटेज में नजर आ रहा है कि दीपक ब्यूटी पार्लर के अंदर जाकर बाहर आता है। दोबारा फिर अंदर जाकर 31 सेकंड में हत्या कर भाग जाता है।  

वहीं अब दुल्हन की हत्या करने वाले सनकी आशिक ने मुरैना में सुसाइड कर लिया। मंगलवार को उसका शव एक होटल में फंदे से लटका मिला। सुसाइड के बाद मुरैना पुलिस ने दीपक की फोटो झांसी पुलिस को भेजी थी, जो मैच हो गई थी। इसके बाद झांसी पुलिस भी मुरैना पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, हत्या के करीब 1 घंटे तक दीपक का मोबाइल फोन चालू था। पुलिस को उसकी लोकेशन झांसी रेलवे स्टेशन की तरफ मिली थी। पुलिस ने स्टेशन की घेराबंदी की लेकिन वह नहीं मिला। 

मृतका की मां ने कहा था- मेरी बेटी के हत्यारे को भी गोली मारी जाए। दरअसल, दतिया के राजकुमार अहिरवार की बेटी काजल (20) की रविवार को शादी थी। पड़ोसी युवक दीपक अहिरवार काजल को पसंद करता था और शादी करना चाहता था। काजल के परिवारवालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। उन्होंने काजल की शादी झांसी में चिरगांव के सिमथरी गांव के रहने वाले राज से तय कर दी थी। रविवार को झांसी के खोडन स्थित निशा गार्डन में शादी थी। परिजन काजल को लेकर रविवार को मैरिज गार्डन पहुंचे। 

दुल्हन के सजने-संवरने के लिए परिवार ने गार्डन से करीब 200 मीटर दूर स्थित ब्यूटी पार्लर में बुकिंग कर रखी थी। काजल शाम 5 बजे अपनी 4 चचेरी बहनों- नेहा, मुस्कान, वंदना और अनुष्का के साथ पॉर्लर पहुंची थी। रात करीब 10 बजे आरोपी दीपक पार्लर पहुंचा, यहां काजल को साथ चलने को कहा। मना करने पर उसके सीने में दो गोली मारी और फरार हो गया।

Suggested News